तर्क
दिखावट
- प्रमाण-प्रमेय-संशय-प्रयोजन-दृष्टान्त-सिद्धान्तावयव-तर्क-निर्णय-वाद-जल्प-वितण्डाहेत्वाभास-च्छल-जाति-निग्रहस्थानानाम्तत्त्वज्ञानात् निःश्रेयसाधिगमः । -- अक्षपाद गौतम, न्यायसूत्र में
- प्रमाण, प्रमेय, संशय, प्रयोजन, दृष्टान्त, सिद्धान्त, अयवय, तर्क, निर्णय, वाद, जल्प, वितण्डा, हेत्वाभास, छल, जाति और निग्रहस्थान के तत्वज्ञान से निःश्रेयस (मोक्ष/कल्याण) की प्राप्ति होती है।
- अविज्ञाततत्तवेऽर्थे कारणोपपत्तितस्तत्तवज्ञानार्थमूहस्तर्कः -- न्यायसूत्र 1.1.42
- जिस अर्थ का तत्व निर्णीत न हो उसके तत्त्वज्ञान के लिए युक्ति पूर्वक किए जानेवाले "ऊह" ज्ञान का नाम है "तर्क"।
- तर्क्यन्ते प्रतिपाद्यन्त इति तर्काः द्रव्यादिसप्तपदार्थाः। -- तर्कसंग्रह
- यहाँ 'तर्क' शब्द का अर्थ है 'द्रव्य आदि सात पदार्थ' ।
- द्रव्यगुणकर्मसामान्यविशेषसमवायाभावाः सप्त पदार्थाः॥ -- तर्कसंग्रह
- द्रव्य, गुण, कर्म, सामान्य, विशेष, समवाय, तथा अभाव - ये सात पदार्थ हैं।
- तत्र द्रव्याणि पृथिव्यप्तेजोवाय्वाकाशाकालदिगात्मनांसि नवैव ॥ २॥ -- तर्कसंग्रह
- पदार्थों के अन्तर्गत द्रब्य नव ही होते हैं, पृथिवी, जल, तेज, वायु, आकाश, काल, दिशा, आत्मा और मन।
- रूपरसगन्धस्पर्शसंख्यापरिमाणपृथकत्वसंयोगविभागपरत्वापरत्वगुरुत्वद्रवत्वस्नेहशब्दबुद्धिसुखदुःखेच्छाद्वेषप्रयत्नधर्माधर्मसंस्काराश्चतुविंशतिगुणाः । -- तर्कसंग्रह
- रूप-रस-गन्ध-स्पर्श-संख्या-परिमाण-पृथकत्व -संयोग-विभाग-परत्व-अपरत्व-गुरुत्व-द्रवत्व-स्नेह-शब्द-बुद्धि-सुख-दुःख-इच्छा-द्वेष-प्रयत्न-धर्म-अधर्म और संस्कार - ये २४ गुण हैं।
- उत्क्षेपणाक्षेपणाकुञ्चनप्रसारणगमनानि पञ्च कर्माणि। -- तर्कसंग्रह
- उत्क्षेपण (ऊपर फेंकना), आक्षेपण (नीचे फेंकना), आकुञ्चन (सिकोड़ना/बटोरना), प्रसारण (फैलाना) और गमन (चलना) - ये पाँच कर्म हैं।
- बोधरोधः शमापायः श्रद्धाभंगोऽभिमानकृत्।
- कुतर्को मानसो व्याधिर्ध्यानशत्रुरनेकधा।।
- कुतकैऽभिनिवेशोऽतो न युक्तो मुक्तिकांक्षिणाम्।
- आत्मतत्त्वे पुनर्युक्त: सिद्धिसौधप्रवेशके।। -- आचार्य अमितगति
- कुतर्क ज्ञान को रोकने वाला, शान्ति का विनाशक, श्रद्धा को भंग करने वाला और अभिमान को बढ़ाने वाला मानसिक रोग है, जो कि अनेक प्रकार से ध्यान का शत्रु सिद्ध होता है, अतः मोक्षाभिलाषियों को कुतर्क में अपना मन नहीं लगाना चाहिए।
- तर्क एक उत्पादक चिन्तन है जिसमें पहले के अनुभव किसी समस्या को हल करने के लिए नए ढंगों से संगठित या संयोजित किये जाते हैं। -- प्रो० गेट्स और अन्य
- तर्क की क्रिया एक सम्बद्ध किया है जिसमें एक या दूसरे प्रकार के प्रतीकों का हस्तवन शामिल होता है। -- प्रो० क्रूज़
- तर्क तथ्यों या घटनाओं में सम्बन्धों के अनुमान, साक्ष्यों के तोलन और मूल्यांकन और तार्किक निष्कर्ष पर पहुँचने की मानसिक प्रक्रिया है। -- प्रो० गुड
- तर्क विचारात्मक चिन्तन है। -- प्रो० डीवी
- तर्क चिन्तन की एक प्रक्रिया जिसमें अनुमान शामिल हो; या सामान्य सिद्धान्तों का प्रयोग करते हुए समस्या हल करने की प्रक्रिया। -- प्रो० ड्रेवर